राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन में लॉ की बंपर वैकेंसी 2026

Assistant Manager (Law) – Fresher भी कर सकते हैं Apply

राजस्थान में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर आया है। राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (RFC) ने Assistant Manager (Law) पद के लिए भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी की खास बात यह है कि LLM पास फ्रेशर भी बिना किसी अनुभव के आवेदन कर सकते हैं

इस आर्टिकल में हम आपको पदों की संख्या, सैलरी, एलिजिबिलिटी, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत, RFC Assistant Manager Law Recruitment का महत्व बहुत बड़ा है, क्योंकि यह छात्रों को सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान करता है।

🔔 भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
संगठन Rajasthan Financial Corporation (RFC)
पद का नाम Assistant Manager
कैटेगरी Law
कुल पद 5 (Law)
नौकरी का प्रकार Permanent Government Job
आवेदन माध्यम Online

📅 महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 06 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

⚠️ ध्यान दें: आजकल फॉर्म भरने का समय कम दिया जा रहा है, इसलिए अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें।

💰 सैलरी स्ट्रक्चर

  • प्रोबेशन पीरियड सैलरी: ₹31,000 (लगभग)
  • बेसिक पे: ₹44,000 (7th Pay Commission)
  • कुल इन-हैंड सैलरी (Jaipur Posting): ₹79,000 – ₹80,000 (लगभग)

मिलने वाले भत्ते:

  • DA (Dearness Allowance)
  • HRA
  • CCA
  • अन्य सभी सरकारी अलाउंस

आने वाले समय में 8th Pay Commission लागू होने पर सैलरी और बढ़ जाएगी।

🎯 आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट:

  • SC / ST / OBC / MBC (पुरुष): 5 वर्ष
  • SC / ST / OBC / MBC (महिला): 10 वर्ष
  • General / EWS (महिला): 5 वर्ष
  • RFC कर्मचारी: 5 वर्ष

🎓 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility – Law)

1️⃣ LLB Candidates

  • न्यूनतम 60% अंक (Reserved Category के लिए 50%)
  • साथ में:
    • 2 वर्ष का अनुभव (Govt / PSU / Financial Institution में)
      या
    • 3 वर्ष की वकालत (Bar Registration अनिवार्य)

2️⃣ LLM Candidates (Big Advantage 🔥)

  • कोई अनुभव आवश्यक नहीं
  • Fresher भी Apply कर सकते हैं

🧑‍⚖️ जॉब प्रोफाइल (Assistant Manager – Law)

  • लीगल एडवाइस देना
  • केस फाइल तैयार करना व मॉनिटरिंग
  • कोर्ट / ट्रिब्यूनल में मामलों की देखरेख
  • ड्राफ्टिंग एवं डॉक्यूमेंटेशन
  • टाइटल रिपोर्ट बनाना
  • लीगल डॉक्यूमेंट्स का एग्जीक्यूशन
  • फील्ड विजिट
  • अन्य विभागीय लीगल कार्य

📝 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

Objective Test

विषय प्रश्न अंक समय
Reasoning 30 30 30 मिनट
Aptitude 30 30 30 मिनट
English 30 30 25 मिनट
General Finance Awareness 35 35 25 मिनट
Law 50 75 40 मिनट
कुल 175 200 150 मिनट

➡️ Negative Marking लागू है

Descriptive Test

  • प्रश्न: 2
  • अंक: 50
  • भाषा: English
  • समय: 30 मिनट

इसमें Letter Writing और Legal Writing पूछी जा सकती है।

📚 लॉ सिलेबस (Law Syllabus)

  • General Concept of Law
  • Constitution of India
  • Limitation Act
  • Transfer of Property Act
  • Legal Ethics
  • SARFAESI Act
  • Insolvency & Bankruptcy Code, 2016
  • DRT Act
  • Company Law
  • Income Tax Law
  • Land Revenue Act
  • TPA, CPC, Pleadings
  • Contract Act
  • Stamp & Registration Act
  • PMLA
  • Other Important Acts

📌 एग्जाम सेंटर

  • जयपुर
  • जोधपुर
  • कोटा

🖊️ आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS: ₹1200 + GST
  • SC / ST / MBC / BC: ₹600 + GST

🖥️ आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • आवेदन Online Mode में करना होगा
  • अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

📖 तैयारी के लिए सुझाव

  • Rajasthan की लॉ वैकेंसी के लिए Bare Acts ही पर्याप्त होते हैं
  • Universal / Eastern Book Company के Bare Acts उपयोगी रहेंगे
  • कॉन्सेप्ट क्लियर करके पढ़ें

✅ निष्कर्ष

राजस्थान फाइनेंशियल कॉरपोरेशन की यह भर्ती Law Graduates और LLM Freshers के लिए एक Golden Opportunity है। अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और शानदार जॉब प्रोफाइल इसे और भी खास बनाती है।